Shok sandesh Patra: दोस्तो पत्र लेखन में यह हमारी अगली कड़ी है, शोक पत्र.दोस्तों आपने अगर पत्रों के बारे में कभी पढ़ा होगा तो आपने यह भी देखा होगा कि पत्र विभिन्न प्रकार के होते है, और उनमें से एक शोक पत्र भी होता है, जिसके बारे में हम आपको आज बताएंगे कि शोक पत्र क्या होते है, और इनके बारे में सभी जानकारी आपको देगे।
शोक पत्रों को अनौपचारिक पत्रों की कैटेगरी में रखा जाता है, क्योंकि इन पत्रों को हम बस अपने करीबी लोगो को ही लिखते है, शोक पत्रों को हम किसी भी दफ्तर या अधिकारी लोगो को लिखकर नही भेज सकते है।
Shok patra क्या होते है और इनको कैसे लिखा जाता है और शोक पत्र कब और किसके लिए लिखे जाते है.
जैसा कि शोक पत्र के नाम में ही शोक शब्द आता है जिसका शाब्दिक अर्थ है दुःखी होना, या किसी के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट जाना।
शोक पत्र हम सभी के लिए नहीं लिख सकते है, क्योंकि इन पत्रों में बहुत भावनाएं होती है जो कि काफी संवेदनशील होती है, शोक पत्र को हम अपने किसी करीबी या दोस्त या रिस्तेदार लोगो को लिखते है जब उनके घर या परिवार में कोई मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
हम इन शोक पत्रों में हम उनके लिए सहानुभूति व्यक्त करते है जिन्होंने हाल में ही अपने किसी अपने को खोया होता है।
अब आप अच्छे से समझ गए होंगे कि शोक पत्रों का क्या मतलब होता है।
शोक पत्रों के लिखने का तरीका आम पत्रों के जैसा ही है लेकिन इसमें हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होता है जो कि निम्नलिखित है .
SR NO | Shok patra लिखते वक़्त हमे इन बातो को धयान मे रखना चाहिये? |
1 | शोक पत्रों में हमें कोई भी हँसी या मजाक वाली बातों को नहीं लिखना चाहिए। |
2 | शोक पत्रों में हमें बस मुख्य बातें ही लिखनी चाहिए। |
3 | शोक पत्रों में हमें सहानुभूति वाले शब्दों का ही उपयोग करना चाहिए। |
4 | शोक पत्रों में हमें दिल को छू लेने वाली भाषा का ही उपयोग करना चाहिए। |
5 | शोक पत्र लिखते समय हमें अपना प्यार दिखाना चाहिए, और उनको सहायता के लिए भी पूछना चाहिए, इससे जिसके ऊपर दुःख का पहाड़ टूटा है, वो खुद को ज्यादा अकेला और असहाय महसूस न करे। |
6 | शोक पत्रों में हमे और पत्रों के समान ही संबोधन शब्दो का प्रयोग करना चाहिए। |
7 | जब शोक पत्र पर आप अपनी सभी बातें लिख ले तो उसमें सबसे अंत में सहानुभूति शब्दो का उपयोग करना चाहिए, जिसमे आप लिख सकते है, तुम्हारा दुःखी मित्र इत्यादि। |
Ch- 989 Z,
गोमती नगर
लखनऊ,
उत्तर प्रदेश
दिनांक – 25/04/2022
परम प्रिय मित्र (भाई)
रंजीत,
सप्रेम नमस्ते,
मित्र
मुझे दादा जी की अचानक देहांत की ख़बर सुनकर बहुत दुःख हुआ, मुझे अभी भी यह विश्वास नहीं हो पा रहा है कि दादा जी हम सभी को हमेशा के लिए छोड़ कर जा चुके है, दोस्त में भी तुम्हारी हालत को समझ सकता हूँ कि तुमपर इस समय क्या बीत रही होगी,
दोस्त जो भी इस दुनिया में आता है, उसे एक न एक दिन जाना ही पड़ता है, तुम्हे भी जाना होगा, और हमें भी जाना होगा, इसीलिए दोस्त अपने आप को ज्यादा दुःखी मत रखो।
भगवान तुम्हें इस परिस्थिति से निकलने की शक्ति प्रदान करें।
तुम्हारा दुःखी मित्र
राजी
दोस्तो तो आज का यह लेख शोक पत्र हिंदी में कैसे लिखे आपको कैसा लगा, हमें पूरी उम्मीद है कि आपको अब कभी भी शोक पत्र लिखने में दिक्कत नहीं होगी, और आप आसानी से एक अच्छा शोक पत्र लिख सकते है। हम आगे भी आपके लिए पत्र लेखन से जुड़ी सभी जानकारी आप तक पहुँचाते रहेंगे,
अगर आपको हमारी आज की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप हमें कॉमेंट करके जरूर बताइयेगा।
Hello Friends If You Are Searching on Google For Best Instagram Bio For Boys attitude,…
आज हम आप लोगों के लिए है हिंदी में सैड स्टेटस ( Sad status in…
नमस्कार दोस्तौ, मै ऐक बार फिर आप सव्ही लोगो के सामने हाजिर हू ऐक नयी…
हेल्लो दोस्तौ आप सभी लोगो का स्वागत है हमरे वेबसाइट Infoinhindi मे. आज मै ऐक…
नमसकार दौसतो आज हम आप सभी लोगो को यहा पे बताने वाले है की पत्र…
Best Username Ideas For Instagram To Get More Followers And Likes, And Then They could…
View Comments